टीम एबीएन, रांची। जमीन के नाम पर चतरा जिले के दो लोगों से 16 लाख, 15 हजार रुपये का ठगी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र निवासी आयुष कुमार और मनीष कुमार ने बीआईटी मेसरा निवासी मितला मुंडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार दोनों से मितला मुंडा ने कांके के रूडिया मौजा के खाता संख्या 37 ,प्लॉट नंबर 36- 38 का जमीन खरीदने के लिए 8 लाख, पांच हजार और 8 लाख, 10 हजार रुपये बैंक ट्रांसफर के माध्यम से लिया। जमीन संबंधी सभी बातचीत चौधरी पेट्रोल पंप के निकट छड़ सीमेंट दुकान में हुई थी।
मितला मुंडा इस जमीन का विक्रेता के रूप में हम लोगों से सौदा किया। हालांकि बाद में सीओ आॅफिस कांके से पूछताछ के बाद हम लोगों को पता चला कि जमीन के कागजात में फजीर्वाड़ा होने के वजह से वर्तमान डीड होल्डर के नाम पर दाखिल खारिज नहीं हुआ और जमीन का लगान रसीद भी नहीं कट रहा है। मौजूदा स्थिति में जमीन बिक्री योग्य नहीं है।
दोनों ने आरोप लगाया है कि मितला मुंडा का जमीन पर कोई अधिकार नहीं होते हुए भी हम लोगों के साथ जमीन को बेचा और जालसाजी कर लाखों रुपये की ठगी की है। इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse