हत्या मामले की जांच करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों का पथराव

 

  • ईंट भट्ठा कारोबारी की हत्या से आक्रोशित थे ग्रामीण

टीम एबीएन, पलामू। जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। ईंट भट्ठा कारोबारी मिथिलेश यादव (40 वर्ष) के सिर में गोली मारी गयी है। इस घटना की जांच करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया और जमकर हंगामा किया।

 ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में नेशनल हाइवे 98 को जाम कर दिया। पलामू में कारोबारी की हत्या के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ईंट भट्ठा कारोबार में आपसी रंजिश के कारण हत्या की बात कही जा रही है।

मिथिलेश यादव छतरपुर थाना के तुकतुका गांव के रहना वाला था। पलामू में फायरिंग की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मिथिलेश यादव रविवार रात पेट्रोल पंप में कुछ काम से गया था और छतरपुर थाना के सिलदाग पंचायत के अपग्रेड स्कूल की तरफ बाइक से जा रहा था, इसी दौरान वो इस मोड़ पर चाय पीने के लिए रूक गया। 

इसी क्रम में पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ईंट भट्ठा कारोबारी की हत्या की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार और सब इंस्पेक्टर प्रियरंजन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देख ग्रामीण भड़क गये और उनपर पथराव कर दिया। इस पथराव में कुछ जवानों को चोट भी लगी जबकि पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।

छतरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आयी है कि आपसी रंजिश में हत्या हुई है। मिथिलेश यादव छतरपुर थाना के डाली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में ईंट का कारोबार करता था। कोरोना काल में पार्टनर की मौत हो गयी थी।

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार पार्टनर के बेटे के साथ मिथिलेश यादव का विवाद चल रहा था, इसी विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है, दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है और कई इलाके में छापेमारी कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse