टीम एबीएन, रांची। चान्हो में चोरी के आरोप में पिटाई के बाद घायल हुए वाजिद अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गयी। चोरी के आरोप में वाजिद अंसारी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा था, इसमें गंभीर रूप से घायल अंसारी को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
वाजिद अंसारी अपने कुछ दोस्तों के साथ चान्हो के महुआ टोली के किराना दुकान में चोरी करने के लिए घुसा था, इसी दौरान घर के सदस्यों की नींद खुल गयी और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी जुट गये और वाजिद अंसारी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वाजिद के दो अन्य दोस्त भी चोरी करने के लिए गये थे लेकिन वे मौके से फरार हो गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse