कोडरमा : द आरवीएस का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

 

  • 99.14 प्रतिशत अंक लाकर मुस्कान बनी स्कूल टॉपर

टीम एबीएन, कोडरमा। द रामेश्वर वैली स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वहीं स्कूल के छात्र उत्सव राज का सैनिक स्कूल परीक्षा मे सफल होना स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया। स्कूल निदेशक प्रवीण कुमार, प्राचार्या रश्मि बर्णवाल एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्सव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल की वार्षिक परीक्षा परिणाम वर्ग नर्सरी से नवमी तक के बच्चों के लिए जारी किया गया। मुस्कान 99.14 प्रतिशत लाकर स्कूल टॉपर रही। वहीं वीर 99.2 प्रतिशत लाकर  किंडर गार्टन का टॉपर रहा। अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए रिजल्ट एवं विद्यालय की ओर से पुरस्कार दिया गया। हाथ में रिजल्ट लिये बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी। 

वहीं अभिभावक भी बच्चों के साथ रिपोर्ट कार्ड लेते हुए सेल्फी ले रहे थे। ऋषभ, नीरव, वीर, श्रेयांशी, सुप्रिया, आराध्या, अर्पिता, शिवांश, सूरज, कीर्ति, मुसकान और रिया आने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। स्कूल की प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय परिवार कृत संकल्पित है। नये सत्र में स्कूल की सभी कक्षाओं में बच्चों को स्मार्ट तरीकों से पढ़ाई करायी जायेगी। 

स्कूल निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि हमारे स्कूल में उच्च कोटि के अनुभवी शिक्षक टेक्नोलॉजी (टीचिंग लेनेवो टैबलेट) से लैस, जो बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। मौके पर को-ऑर्डिनेटर
कुलदीप कुमार अभिभावकों में अभिषेक सिंह, विक्की कुमार, उमेश बर्णवाल, राहुल भदानी, अमित कुमार, राहुल गुप्ता, आलोक नारायण, निशा प्रिया, शिक्षक अनिल, आकाश, सागर, अभय, सूर्यकांत, रोहित, विकाश, शिक्षिका एकता, शाची, प्रीति अजमानी, सीमा, दिव्या, सृष्टि, मनाली, पूनम, अणु, श्रुति समेत कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse