टीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में कोर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय और दिनेशानंद गोस्वामी भी शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी नागेंद्र और राज्यसभा सांसद समीर उरांव भी शामिल हुए। किसी अन्य व्यस्तता की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बैठक में शामिल नहीं हुए।
झारखंड भारतीय जनता पार्टी कोर कमिटी की बैठक में हेमंत सोरेन की सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 11 अप्रैल को प्रस्तावित प्रोजेक्ट भवन घेराव को सफल बनाने की रणनीति बनीं। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के 32 हजार से अधिक गांव से रांची चलो... के नारे के साथ प्रोजेक्ट भवन का घेराव किया जायेगा।
भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई और जो निर्णय लिए उसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। उस दिन पीएम नरेंद्र मोदी, कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। उस दिन राज्यभर में सभी भाजपा कार्यकर्ता और नेता अपने अपने घर में पार्टी का झंडा लगायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse