रांची सांसद संजय सेठ की पहल पर एचईसी कर्मियों को मिली दो महीने की सैलरी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड का गौरव कहा जाने वाला और मातृ उद्योग के रूप में जाना जाने वाला एचईसी वर्तमान में अपने खराब दौर से गुजर रहा है। पिछले एक वर्षों से एचईसी के मजदूरों को वेतन नहीं मिल पाया है। मजदूरों की दिन-प्रतिदिन आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। 

अपनी लंबित वेतन को लेकर पिछले डेढ़ सौ दिनों से एचईसी के कर्मचारी और इंजीनियर आंदोलन पर थे। एचईसी के कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को एचईसी के प्रबंधन से वार्ता की।

150 दिनों से आंदोलनरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रांची के सांसद संजय सेठ और भाजपा नेता विनय जायसवाल के नेतृत्व मे एचईसी को सुचारु रूप से चलाने एवं लंबित वेतन भुगतान को लेकर निदेशक (विपणन) और निदेशक (वित्त) के साथ बैठक की। इस बैठक में काफी जद्दोजहद के बाद प्रबंधन ने दो माह का वेतन देने पर सहमति दी, दो माह का वेतन भुगतान होने के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।

दो माह के वेतन के भुगतान की अनुमति मिलने के बाद विपणन विभाग के निदेशक ने सांसद संजय सेठ के उपस्थिति में आंदोलन कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एचईसी मुख्यालय पर लगे बैनर को हटाने का आग्रह किया। जिसमें एचईसी के अधिकारियों के आग्रह को स्वीकारते हुए कारखाना के कैंपस में आंदोलन के बैनर और पोस्टर्स को हटा लिया गया। इसके साथ ही कर्मियों ने लगातार चल रहे इस आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse