टीम एबीएन, लातेहार। जिले में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इस वायरस से बचाव को लेकर लातेहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम आरंभ कर दिया है। शनिवार को लातेहार एसडीएम शेखर कुमार और सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कोरोनावायरस सेका मॉक ड्रिल किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मरीज मिला है। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
लातेहार जिले में भी पिछले 8 दिनों में कोरोनावायरस के एक नये मामले सामने आये। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शनिवार को मॉक ड्रिल कर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर की गयी तैयारियों का आकलन किया गया। तैयार लातेहार सदर अस्पताल में 20 बेड का आईसीयू तथा लातेहार में ही 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार रखा गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse