किस्को के योद्धाओं ने आजादी की लड़ाई में निभायी अहम भूमिका : संजू सिंह

 

  • अमर शहीद ठाकुर जगननाथ शाहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया गया

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला आजसू पार्टी के कोषाध्यक्ष सह पेशरार प्रखंड प्रभारी संजू सिंह ने अमर शहीद ठाकुर जगन्नाथ महादेव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। संजू सिंह ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में किस्को प्रखंड अंतर्गत हेसापीढ़ी गांव के महान योद्धाओं ने अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजों से लोहा लेते वीर गति को प्राप्त किया था। 

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम लड़ाई में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को कैप्टन नेलशन के कैद से मुक्त कराने के लिए केकरांग घाटी में अंग्रेजी फौज से लोहा लेते एक अप्रैल 1858 को वीरगति पाने वाले योद्धा महान हैं। योद्धा बाबु वीर कुंअर सिंह के बहनोई ठाकुर जयनाथ शाहदेव हैं। बुजुर्ग लाल राजेन्द्र प्रताप देव बताते हैं कि 1857 में स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंअर सिंह अंग्रेजों के कुचक्र में फंसते जा रहे थे। सैन्य शक्ति की कमी हो गयी थी। उस वक्त लोहरदगा के पहाड़ी मार्गों से केकरांग घाटी होते हुए वह सैन्य सहायता के लिए बढ़े थे। 

सतरंजी रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव भी केकरांग घाटी तक पहुंचे। पहले शेख भिखारी, पाण्डेय गणपत राय, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के परगनैत ने पिठौरिया के अंग्रेज सैनिकों से मिलकर भेद बता दिया। जिस कारण तीनों बंदी बना लिए गये। समाचार पाकर ठाकुर जयनाथ शाहदेव ने अंग्रेजो के खिलाफ मोर्चा खोल दिये। 

केकरांग घाटी में अंग्रेजी फौज से लोहा लेते ठाकुर साहब के साथ-साथ सैन्य बलों में शामिल कई सैनिकों ने वीर गति प्राप्त की। सेवक से सूचना मिलने पर वीर कुंवर सिंह की छोटी बहन रूपम कुंवर गौरवान्वित हुईं। ठाकुर साहब के खड़ाऊ के साथ सती हो गयीं। ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आज भी सती का मंदिर है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse