टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 1/4/23 दिन शनिवार को महामाया मंदिर हापामुनी में पांच दिवसीय चलने वाले अनुष्ठान का दूसरा दिन कलश यात्रा में पूरे परिवार के साथ शामिल हुआ कार्यक्रम की समाप्ति 4/4/ 23 को फुल कुंदी (आग में चलना) के साथ होगी आज मेरे द्वारा 101 भगत के बीच धोती, 101 भगवा तोलिया एवं 8 भक्तताईन के बीच आठ साड़ी सेट सहित मंदिर के मुख्य दो आचार्य को रंगीन धोती सेट एवं उनकी धर्मपत्नी को साड़ी समर्पित की गयी।
इस कार्यक्रम में मेरे परिवार की ओर से मेरी माता पुष्पा देवी, सूरज अग्रवाल खुशबू कुमारी, आयुष अग्रवाल, शिक्षा मितल, श्वेता अग्रवाल, कृति गर्ग सहित पंचायत के मुखिया पंचायत के प्रतिनिधि एवं पाठक बस के मालिक सहित हजारों राम भक्तों एवं सैकड़ों महिलाएं बच्चे शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse