टीम एबीएन, रांची। रांची में भगवान महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर दो अप्रैल को बरियातू रोड स्थित महावीर भवन में भगवान महावीर आइ हॉस्पिटल खोला जा रहा है। अध्यक्ष पूरनमल जैन सेठी ने कहा कि यहां पर गरीब मरीजों के नि:शुल्क इलाज, ऑपरेशन, दवाई, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गयी है।
संस्था 18 साल से नि:शुल्क आइ कैंप लगा कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा रही है। उन्होंने कहा कि मई 2014 में रांची में 240 बेड का भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल खोला गया। जैन समाज की बच्चियों के लिए एक गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया गया है। रांची में उच्च स्तरीय आवासीय विद्यालय खोलने की योजना है। इसकी तैयारी की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse