कमल छोड़ फिर "तीर धनुष" से शिकार करेंगे हेमलाल

 

  • 11 अप्रैल को झामुमो में फिर शामिल होंगे हेमलाल मुर्मू

टीम एबीएन, रांची। राजमहल सीट से भाजपा की टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हेमलाल मुर्मू अब (झामुमो) झारखंड मुक्ति मोर्चा में घर वापसी करेंगे। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने हेमलाल मुर्मू के घर वापसी को लेकर हरी झंडी दे दी है। 

हेमलाल मुर्मू 11 अप्रैल को झामुमो में शामिल हो रहे है। इसे लेकर बरहेट के धनजोरी गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उन्हें झामुमो में घर वापसी करायेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में शिबू सोरेन समेत पार्टी के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले तक हेमलाल मुर्मू की गिनती झामुमो के कद्दावर नेताओं में होती थी।

बरहेट सीट से वे 1990, 1995, 2000 और 2009 में चार बार झामुमो की टिकट से विधायक भी रह चुके हैं। हेमलाल मुर्मू 2004 में झामुमो की टिकट पर कांग्रेस से दोस्ताना संघर्ष में राजमहल सीट से सांसद भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ही भाजपा ज्वॉइन कर ली थी।

भाजपा में शामिल होने के बाद हेमलाल मुर्मू 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में उतरे थे। लेकिन उन्हें चुनाव में हार मिली थी। हालांकि अब वे करीब नौ साल बाद फिर से घर वापसी कर रहे है हैं। उम्मीद जतायी जा रही है कि उनके घर वापसी के बाद अब झामुमो और मजबूत होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse