कोडरमा : शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, करीब पांच लाख की क्षति

 

टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। कोडरमा थाना अंतर्गत जयनगर रोड रिया श्रृंगार नामक मनिहारी दुकान में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गयी। दुकानदार को पांच लाख का नुकसान हुआ है। स्टोर मालिक वीरू साव ने बताया कि रात में दुकान बंद करके वे अपने घर चले गये थे।

वहां अचानक धुआं देने लगा, इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंचकर देखा कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई है। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस और दमकल को देने के बाद दमकल मौके पर पहुंचकर आग बुझाया पर तबतक सभी सामान जलकर राख हो गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse