टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2022-23 के वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथि एवं अधिकारीवृंद ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। मां सरस्वती की पूजा वंदना के पश्चात अधिकारियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार सिंह के द्वारा कराया गया।
वर्तमान सत्र में तैयार किए गए परीक्षाफल के विभिन्न तकनीकी बिंदुओं को भैया बहनों के बीच प्रणव प्रभाश जी द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। भैया बहनों में परीक्षाफल के निमित्त अत्याधिक उत्साह का वातावरण देखा गया, साथ ही साथ उनके अभिभावक भी अति उत्साहित पाये गये।
मौके पर प्रधानाचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्र 2022 -23 इस विद्यालय के लिए उपलब्धियों से भरा हुआ सत्र रहा, साथ ही आने वाला नवीन सत्र में गत सत्र की सभी उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए नवीन कीर्तिमान स्थापित करने के लिए हम सभी कृतसंकल्प हैं।
आज के कार्यक्रम में विद्या भारती हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिंहा जी की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होंने भैया बहनों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि पूरे वर्ष भर की मेहनत का परिणाम आज हमारे हाथों में है, हम सबों को यह चिंतन करना चाहिए कि हम कहां हैं और भविष्य में और आगे किस प्रकार बढ़ सकते हैं।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत उत्तीर्ण रहा। आज के परीक्षाफल की घोषणा में निम्नलिखित भैया बहनों को सम्मानित किया गया कक्षा अरुण में एंजेल यादव, याशिका राज तथा आज्ञा कुमारी क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान को प्राप्त किए।
कक्षा उदय में प्रथम स्थान पर प्रिशा कुमारी, द्वितीय स्थान आरूषी कुमारी तथा तृतीय स्थान सौरव कुमार को प्राप्त हुआ। कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान अभिनंदन प्रकाश, द्वितीय स्थान जेयश कुमार तथा तृतीय स्थान अर्नव पहाड़ी को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान रचित रंजन, द्वितीय स्थान आयुश राज तथा तृतीय स्थान विहान आर्या को प्राप्त हुआ।
कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान अंकित कुमार, द्वितीय स्थान पीयूष कुमार,तथा तृतीय स्थान सुधांशु कुमार ने पाया ।कक्षा चतुर्थ में प्रथम स्थान दिव्यांशी कुमारी, द्वितीय स्थान पंखुड़ी एकघड़ा तृतीय स्थान आरुष राज को प्राप्त हुआ। कक्षा पंचम में प्रथम स्थान श्वेता सुमन, द्वितीय स्थान निखिल झा, तथा तृतीय स्थान दुर्गेश वैभव को प्राप्त हुआ।
कक्षा षष्ठ में प्रथम स्थान तेजस्वी शाहा एवं प्रभात कुमार संयुक्त रूप से प्राप्त किए जबकि द्वितीय स्थान अंशु पांडेय तृतीय स्थान शिवम कुमार द्वारा प्राप्त किया गया। कक्षा सप्तम में प्रथम स्थान अंकित कुमार, द्वितीय स्थान नंद किशोर कुमार तथा तृतीय स्थान खुशी गुप्ता को प्राप्त हुआ।
कक्षा अष्टम में प्रथम स्थान अमन राज ,द्वितीय स्थान अदिति कुमारी, तृतीय स्थान रूपम कुमारी के द्वारा हासिल किया गया ।कक्षा नवम में प्रथम स्थान सौरभ कुमार, द्वितीय स्थान पर तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से रहे तरुण राणा, सागर कुमार और आलोक कुमार जबकि तृतीय स्थान विकास कुमार द्वारा प्राप्त किया गया।
कक्षा एकादश में प्रथम स्थान ज्योत्स्ना कुमारी, द्वितीय स्थान प्रियांशु प्रिया तथा तृतीय स्थान अनुष्का पांडेय के द्वारा प्राप्त किया गया। विशेष पुरस्कार के निमित्त भैया अमन राज ने संपूर्ण विद्यालय में सर्वोत्तम प्राप्तांक प्राप्त कर अपना कीर्तिमान स्थापित किया, साथ ही संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले भैया अंकित कुमार को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पूरे सत्र भर में विभिन्न गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए भैया प्रशांत कुमार अर्चना प्रिया को आदर्श भैया, बहन घोषित किया गया।बहन अंशु कुमारी को शत-प्रतिशत उपस्थिति के निमित्त पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आज के सम्मान समारोह में भैया बहनों के साथ-साथ उनके अभिभावक को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष नवल कुमार जी, अभिभावक परमानंद तिवारी, धीरज कुमार के साथ-साथ विद्यालय के सभी आचार्य बिरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, दीपक कुमार विश्वकर्मा, धीरज पांडेय, विजय कुमार मिश्रा, विजय तिवारी, मुन्ना सिंह, विपिन कुमार, सुनील कुमार, अर्चना सिंहा, अनिता कुमारी, रिमझिम सिंह, प्रिया राज, चंद्र कावेरी निहाल, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा शाहा उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष नारायण सिंह जी के द्वारा अध्यक्षीय आशीर्वचन दिया गया। साथ ही कल्याण मंत्र के साथ समारोह समापन की घोषणा की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse