टीम एबीएन, गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र की बिलिंगबिरा पंचायत स्थित भौंराटोली गांव में गणेश सिंह (75) ने पत्नी मैना देवी (67) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपित फरार है।
पुलिस के अनुसार, मैना देवी शुक्रवार को बकरी चराकर घर लौटी थी। तभी पति गणेश सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गणेश ने पत्नी मैना देवी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल मैना देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse