पलामू : एक देशी कट्टा के साथ जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर जयप्रकाश ने किया आत्म समर्पण

 

  • क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था : एसपी चंदन कुमार सिन्हा 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड सरकार के आत्म समर्पण नीति से प्रेरित होकर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर जयप्रकाश भुइंया उर्फ अनिल भुइंया उर्फ ओमप्रकाश जी ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। एसपी चंदन सिन्हा, सीआरपीएफ 134 बटालियन के कमांडेंट सुदेश कुमार, 172 बटालियन के कमांडेंट नृपेंद्र कुमार, डिप्टी कमांडेंट विनीत कुमार, चैनपुर थाना प्रभारी उदय गुप्ता के समक्ष जयप्रकाश ने एक देसी कट्टा के साथ सरेंडर किया।अधिकारियों ने माला पहनाकर और शॉल देकर जयप्रकाश स्वागत किया और समाज के मुख्यधारा से जोड़ा।

एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि सरेंडर करने वाले उग्रवादी जयप्रकाश संगठन से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। जहां सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों और कर्मियों ने जयप्रकाश भुइयां और उसके परिवार को आत्म समर्पण करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद जयप्रकाश ने आत्म समर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश दस्ते में अङ 56 राइफल लेकर चलता था। लेकिन छुट्टी लेने के कारण उसने हथियार को संगठन में ही जमा कर दिया था। 

जयप्रकाश रामगढ़,चैनपुर, बरवाडीह के इलाके में सक्रिय था और उसके खिलाफ चैनपुर एवं हुसैनाबाद में कुल तीन मामला दर्ज है। जिसमें चिमनी भट्ठा पर फायरिंग करने, पुलिस पर फायरिंग, कुरकुट्टा में स्कॉर्पियो में आग लगाने का आरोप है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था। जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस के प्रयास से उसने आत्मसमर्पण किया है। राज्य सरकार द्वारा आत्मसमर्पण नीति के तहत दी जाने वाली सारी सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा। 

श्री सिन्हा ने नक्सलियों को हिदायत करते हुए कहा कि वे समर्पण करें। वरना पुलिस उनके विरुध कड़ी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। जयप्रकाश भुइयां ने बताया कि  मुख्यधारा में आकर काफी खुश है। उसने अन्य नक्सली संगठन के लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि समाज के हित में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ कर समाज को बेहतर बनाने के लिए पहल करने का प्रयास करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse