कोडरमा : सेक्रेड हार्ट के दो शिक्षकों को गुरू शिरोमणि अवार्ड

 

  • एकेडमिक डायरेक्टर शर्मा और शिक्षिका सपना शर्मा राष्ट्रीय गुरू शिरोमणि अवार्ड से नवाजे गये 

टीम एबीएन, कोडरमा। पृथ्वी अभ्युदय एजुकेशन एसोसिएशन इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में सेक्रेड हार्ट स्कूल के दो  शिक्षक गुरु शिरोमणि अवार्ड प्रदान किया गया। इसमें एक एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और दूसरा शिक्षिका सपना शर्मा के नाम शामिल हैं। 

बता दें कि इस वर्चुअल अवार्ड समारोह में देशभर से लगभग 6000 निदेशक, प्राचार्य और शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। इस अवार्ड में झारखंड से एक मात्र सेक्रेड हार्ट स्कूल को ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह प्रतियोगिता आॅनलाइन तीन कैटिगरी निदेशक, प्राचार्य और शिक्षक में बंटा हुआ था। 

एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गुरु शिरोमणि होना अपने आप में एक बहुत बड़ा दायित्व है और इसपर खड़े रहकर अपना दायित्व निभाना तथा संस्कार के साथ शिक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवार्ड के लिए उन्होंने अपने माता-पिता के साथ स्कूल डायरेक्टर प्रमोद कुमार का धन्यवाद किया। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में मेरे विद्यालय का नाम आना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। 

इस सफलता पर प्राचार्य नवीन कुमार, एकेडमिक कोआर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सीमा जैन, दीपक सर्राफ, सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, किशोर कुणाल, संजय तिवारी, राकेश पांडेय, रमेश कुंज, जेपी सिंह, विक्की कुमार, सतीश कुमार, विक्रम कुमार, शंकर कुमार, फैयाज कैसर, पायल सिंह, अभिलाषा सिंह, सीमा जैन, रजनी बाला, संजय तिवारी, सुनील पाठक, राहुल कुमार, चंदन पांडेय, सुजीत प्रताप, विशाल आनंद और अनमोल रतन समेत अन्य शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों को बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse