लातेहार : बोलेरो ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत, चार गंभीर

 

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास एनएच पर मंगलवार की सुबह एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक जा टकरायी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतकों में अनुज चौधरी (22) और आदित्य चौधरी (16) हैं जबकि विजेंद्र चौधरी, हरेंद्र चौधरी, राजकुमार चौधरी और वाहन का चालक समीर कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरवा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम के सिलसिले में बोकारो गये हुए थे। मंगलवार को बोकारो से वापस सोनपुरवा लौट रहे थे। इसी बीच सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव के पास दुर्घटना हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के सहारे लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse