टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। शहर के रणधीर वर्मा चौक पर मंगलवार को फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने नगर निगम के विरुद्ध महाधरना दिया। जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स की सभी इकाई में नगर निगम ने एक वर्ष पहले ट्रेड लाइसेंस को लेकर कैंप लगाया था। लाखों रुपये की वसूली करने के बाद भी आज तक दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इससे व्यवसाई वर्ग परेशान है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम अब मनमानी तरीके से यूजर चार्ज भी शुरू कर दिया है। इसलिए आज इसके विरोध में सभी चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोग महा धरना पर बैठे हैं। यदि हमारी मांगों पर जिला प्रशासन और नगर निगम ध्यान नहीं देगी तो हम सभी रांची जाकर नगर सचिव और मुख्यमंत्री से मिलकर इन मामलों से उन्हें अवगत करा जल्द से जल्द ट्रेड लाइसेंस दुकानदारों के लिए जारी करने का मांग करेंगे। साथ ही यूजर चार्ज पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse