टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का रांची जिन अधिवेशन और सांगठनिक चुनाव 21 जनवरी को अमर शहीद विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल में होगा। मुख्य अतिथि रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा होंगे। वहीं विधायक विकास सिंह मुंडा और झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य मुख्य वक्ता होंगे। आरडीडीई पुष्पा कुजूर, डीईओ आकाश कुमार सम्मानित अतिथि होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक यशवंत विजय, कुर्बान अली, सफदर इमाम, इंद्रदेव प्रसाद, भवेश चंद्र महतो, प्रेम साहू, मंजुला एक्का, आशीष खाखा सहित अन्य शिक्षक संपर्क अभियान चला रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse