बुढ़मू/ रांची। मंगलवार रात्रि बुढ़मू के उमेडण्डा निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त फौजी अनिल सिंह के बेटे एमबीए का छात्र 23 वर्षीय दीपक कुमार ने आत्महत्या कर लिया। होनहार बेटे की मौत ने घर मे कोहराम मचा दिया। जानकारी के अनुसार दीपक अपनी बहन के साथ रांची के पहाड़ी मंदिर के समीप चूना भट्ठा के पास किराये के मकान में रहकर एमबी ए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की रात्रि वह खाना खाकर सोया और बहन दूसरे कमरे में थी।
बहन द्वारा आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोले जाने पर शक हुआ तब पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो दीपक को फंदे में झूलता हुआ देखा। आनन फानन में उसे उतारकर रिम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को लगभग चार बजे जैसे ही उसका शव उमेडण्डा पहुंचा पूरा क्षेत्र शोकाकुल हो गया।यहां स्थानीय मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
डिप्रेशन में था दीपक : परिजनों के अनुसार दीपक कुछ दिनों से भारी डिप्रेशन में था। परिजन व उसके दोस्तों ने दबी जुबान से बताया की उसे किसी के द्वारा ब्लैक मेल किया जा रहा था।
व्हाट्सएप में मौलाना नसीम का जिक्र : मौत से ठीक पहले दीपक ने अपने व्हाट्सएप डीपी में दोस्तों को अलविदा करते हुए किसी मौलाना नसीम को याद रखने की बात कही थी जो चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों के अनुसार उसका किसी युवती से प्रेम संबंध था जो संभवतः दूसरे समुदाय की थी, जिसका हाल में बेंगलुरु में नौकरी लग गया है। उनके अनुसार दीपक को इसी कारण किसी के द्वरा लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था।
दीपक के पिता के अनुसार ब्लैकमेलरों से डरकर दीपक ने अपनी बाईक भी बेचकर उन्हें पैसे दिये थे। वहीं कुछ लोगों द्वारा युवती से शादी कराने के एवज में दीपक पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया जा रहा था। मामला जो भी हो होनहार युवक की मौत से पूरा क्षेत्र गमगीन है। वहीं दीपक का मोबाइल से बहुत से राज खुलेंगे ऐसी उम्मीद परिजनों को है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse