विकास भारती बिशुनपुर से प्रशिक्षित जनजाति युवतियों को मिले प्रमाण पत्र

 

टीम एबीएन, रांची। 18 जनवरी 2023 को विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संसदीय संकुल विकास ग्रामीण उद्यमी परियोजना अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षित जनजाति युवतियों के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री राजीव चंद्रशेखर राज्य मंत्री कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने किया। माननीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री स्किल योजना जब 2016 में शुरू किया गया, तो प्रधानमंत्री की सोच थी युवाओं को इस प्रकार तैयार किया जाए कि वह आत्मनिर्भर हो सकें। 

साथ ही आत्मनिर्भरता का यह मार्ग गांव से चलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर सकें साथ ही साथ उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त जनजातीय युवतियों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह खुद आत्मनिर्भर बनेगी। साथ ही साथ आसपास के क्षेत्रों के युवा एवं युवतियों के लिए एक मार्गदर्शक के रुप में सामने आएंगे क्योंकि इनका विश्वास काफी ऊपर है और इन्होंने स्किल के माध्यम से अपने को मजबूत किया है। इस संसदीय संकुल विकास परियोजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे अर्जुन मुंडा माननीय केंद्रीय मंत्री जनजातीय मामले भारत सरकार ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकास भारती के 40 वर्षो के अथक प्रयास के बाद इस क्षेत्र में विकास की जो धारा वही है। वह इस राज्य के लिए एक उदाहरण है। 

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आईटी के माध्यम से जो बदलाव आजादी के बाद हुआ है, वह काफी सराहनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जहां युवा स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं वही वही युवा एवं युवतियां आत्मनिर्भर भी हो रही हैं। अर्जुन मुंडा ने कहा कि सभी को समानता के आधार पर जरुरतमंद लोगों को स्किल के माध्यम से जोड़कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव संपदा की स्किल होने से आय का उपार्जन होगा। 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता भारत सरकार ने अपने संदेश में कहा कि संसदीय संकुल विकास परियोजना के अंतर्गत जनजातीय युवतियों को प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विकास भारती का सराहनीय योगदान रहा है जिससे युवतियां आगे चलकर आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इस कार्यक्रम में समीर उरांव राज्यसभा सांसद एवम् भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाती मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्किल इंडिया एवं संसदीय संकुल विकास ग्रामीण उद्यमी परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारे युवा आने वाले दिनों में प्रशिक्षण के माध्यम से अपना उद्यान खड़ा करेंगे। साथ ही इस क्षेत्र के युवा एवं युवतियां वन उत्पादों के माध्यम से आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी।

 साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस संसदीय संकुल विकास योजना के तृतीय चरण के अंतर्गत विकास भारती में 200 युवतियों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसके तहत झारखंड के 11 जिलों से 17 प्रकार के अनुसूचित जनजाति किशोरी युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 4 जॉब रोल के तहत युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पदम श्री डॉक्टर अशोक भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास भारती पिछले 40 वर्षों से युवाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है l 

विकास भारती युवाओं एवं युवतियों के रूचि के अनुसार विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है जो कि कोरोनावायरस विभिन्न महिलाओं ने अपने उद्यम मुख्य रूप से सिलाई के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया और अपने दायित्व के प्रति महिलाएं सजग रहिए और अपनी जीविका को सही दिशा देने में सक्षम रही हैं साथ ही साथ विकास भारती शिक्षा कृषि स्वास्थ्य के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण कार्य किया है जिसमें संस्था हर गांव का पानी गांव एवं खेत के पानी खेत के साथ-साथ हर हाथ को काम देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है जिसके माध्यम से देश आत्मनिर्भर बन सकता है और उन्होंने कहा कि 200 युवती या 200 परिवार के साथ साथ अन्य लोगों के आर्थिक संपन्नता में भी भाग लेंगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 200 जनजाति युवतियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया प्रशिक्षित युवतियों के द्वारा अतिथियों के समक्ष अपना अनुभव साझा किया।

 इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सीईओ श्री वेद मणि त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम के तहत देश के युवाओं में स्किल का विकास हुआ है इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी धनबाद के पात्र है । श्री तिवारी ने विकास भारती बिशुनपुर के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि आज युवतियां प्रशिक्षण के बाद अपने को सबल एवं विश्वास से भरी हुई हैं साथ ही साथ उन्होंने अतिथियों को भी धन्यवाद दिया। 

इस कार्यक्रम में माननीय सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक गुमला शिव शंकर उरांव, पूर्व विधायक सुश्री गंगोत्री कुजूर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक व्ही सतीश, मध्य प्रदेश से पूर्व राजसभा सांसद सम्पतिया उईके, विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, प्रवीण सिंह श्री अरुण उरांव, भिखारी भगत, संसदीय संकुल विकास परियोजना के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल जी, उप महाप्रबंधक भावना वर्मा (एनसीडीसी), मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड विनोद कुमार बिष्ट के साथ-साथ कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं कृषकों ने भाग लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse