दूसरा वनडे चार विकेट से जीत भारत सीरीज में 2-0 से आगे

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गये दूसरे मुकाबले में चार विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले मैच में 67 रन से जीती थी। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा।

गुरुवार (12 जनवरी) को ईडन गार्डन्स में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। लंकाई टीम किसी तरह 200 रन के पार पहुंच पायी। वह 39.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआती विकेट खोने के बावजूद लक्ष्य को 43.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse