रांची : दहशतगर्दों को तलाश में पुलिस की टीपीसी उग्रवादियों से मुठभेड़

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बुढ़मू-ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के पास के जंगलों में रांची पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। इस मुठभेड़ में दो से तीन उग्रवादियों के घायल होने की सूचना है। मौके से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किये हैं। गौरतलब है कि रांची के कांके और पिठौरिया इलाके में स्थित दो स्टोन माइन्स में आगजनी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी थी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने एक टीम का गठन कर उग्रवादियों की तलाश में लगाया था। टीम पिछले 2 दिनों से झारखंड जगुआर के साथ जंगलों में आगजनी करने वाले उग्रवादियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी था। इसी बीच बुढ़मू-ठाकुर गांव के पास जंगली इलाके में अभियान के दौरान कुछ हथियारबंद लोग दिखे। जिन्हें देखकर रांची पुलिस के अफसरों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा, लेकिन पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की टीम के द्वारा की गयी फायरिंग से टीपीसी उग्रवादियों में खलबली मच गयी। वे जंगल से भागने लगे।

 मिली जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में दो से तीन उग्रवादियों को गोली लगी है, जिनकी तलाश की जा रही है। जिस जंगल में उग्रवादी छुपे हुए थे वहां सर्च अभियान के दौरान अभी तक एक राइफल, कुछ कारतूस, पिट्ठू और कपड़े बरामद हुए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse