बिष्णुगढ़ : बनासो पंचायत भवन में लगा कौशल विकास मेला

 

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। प्रखंड के बनासो पंचायत भवन में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन  पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी, गिरजा साव, शेख तय्यब ने संयुक्त रूप से किया। रोजगार के लिए उक्त मेले में बड़ी संख्या में युवक युवतीयां पहुंचे थे, जिसमें 317 अभ्यर्थियों के आवेदन को पंजीकृत किया गया। सलेक्टेड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षन दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरांत  रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। 

रोजगार मेले में रांची व हजारीबाग के एजेंसी शामिल थे। आनंद बुक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक प्रो कंसलटिंग, एनईएएम एजुकेशनल फाउंडेशन, एमएस सपोर्ट, मां सरस्वती, राधा गोविंद, जीसीएस कंप्यूटर, बाजीर स्किल्स, कॉटन ब्लॉसम के अलावे अन्य एजेंसी शामिल थे। कुल 15 एजेंसीयों द्वारा 317 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। अलग-अलग कुल 15 ट्रेड के लिए रोजगार मेला लगाया गया था, जिसमें एसएमओईएमओ हेल्थ केयर, लॉजिस्टिक एंड होटल मैनेजमेंट, एसएमओ जो हजारीबाग से आये हुए थे। रांची द्वारा जीडीए एडवांस इमरजेंसी केयर असिस्टेंट, असिस्टेंट क्लर्क एसएमओ, हेल्थ केयर जेडीए, आदि ट्रेडस शामिल था।

 जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रामगिरी उरांव ने बताया कि ट्रेड के अनुसार योग्यता निर्धारित है। वही ट्रेड के अनुसार सलेक्टेड अभ्यर्थियों को  3 से 6 माह तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। तदोपरांत विभिन्न स्थानों में पदस्थापित कर रोजगार मुहैया करवाई जायेगी। रोजगार मेला कार्यक्रम में बनासो पंचायत मुखिया चंद्रशेखर पटेल, मुखिया निर्मल कुमार, जेएसएलपीएस के  जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिव कुमार रमन, जिला समन्वयक जेएसएलपीएस के दीपक कुमार पांडेय, एफटीसी सुनील कुमार, सामुदायिक समन्वयक सुजीत कुमार, गुरु साव उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse