टीम एबीएन, पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि चंद्रशेखर के बयान से लोगों की भावनाएं आहट हुईं हैं। बिहार के शिक्षामंत्री ने श्रीरामचरितमानस पर जहर उगला है। उन्होंने हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ को समाज को बांटने वाला किताब बताया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस की एक चौपाई अधम जाति में विद्या पाए, भयहु यथा अहि दूध पिलाए का उल्लेख करते हुए कहा कि रामचरितमानस समाज को बांटने वाला ग्रंथ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse