एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बीते काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी विवादों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में दिखाये गये कुछ डायलॉग्स ने काफी लोगों की बोलती बंद कर दी। लेकिन इसी बीच एक बार फिर से किंग खान चर्चा में हैं। अब ये तो सभी जानते हैं कि शाहरुख जहां भी जाते हैं छा जाते हैं। अपने चाहनेवालों को दिल कैसे जीतना हैं ये एक्टर बेहद अच्छे से जानते हैं।
बीते दिन शाहरुख खान ने ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 में शिरकत की। शहारुख को इस इवेंट में देख सभी की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गयी। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे... का मशहूर गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम... गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा किंग खान 45 लाख की कार के पास खड़े होकर अपनी दोनों बाहें फैलाकर अपना सिग्नेचर पोज करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
सुपरस्टार के इस अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। शाहरुख ने अपने इस अंदाज से सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। एक्टर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, शाहरुख खान के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है। सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में शाहरुख के लाखों फैंस मौजूद हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse