टीम एबीएन, बड़कागांव। स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के पहल पर अधिक से अधिक योजनाओं की स्वीकृति कई विभागों द्वारा प्राप्त हो रही है। सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नाली-गली इत्यादि के कार्यों में काफी तेजी आई है, रोज नए-नए योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त होना विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किए गए कड़े प्रयत्नों का फलाफल है।
विगत दिनों उपायुक्त हजारीबाग को पत्र प्रेषित कर विधायक ने बड़कागांव मुख्य चौक के काली मंदिर किसान मेडिकल हॉल, संजय खंडेलवाल, युगल खंडेलवाल, मछली बाजार, शंभु चौरसिया की दुकान से लेकर डेली मार्केट होते हुए बृजेश वर्मा के घर तक एवं बिनोद रजक के घर से लेकर अरुण सिन्हा के घर होते हुए शिव शंकर वर्मा के नए मकान व जयराज महतो के घर से लेकर दुसाध मोहल्ला होते हुए बसरिया मोहल्ला के धर्मेंद्र सोनी के घर तक नाली की खराब स्थिति व गंदा पानी मुख्य सड़क में बहने के कारण गंदगी व बदबू से बाजार के लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था एवं प्राथमिकता के आधार पर नाली निर्माण की बात कही थी जिसके बाद जिला योजना अनाबध्द निधि से उक्त नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई तथा इस संदर्भ में जिला परिषद हजारीबाग के द्वारा निविदा भी प्रकाशित कर दी गई है, 34 लाख की लागत से उक्त नाली का निर्माण कराया जायेगा।
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जिला योजना अनाबद्ध निधि से बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में पूरन साव के घर से मुख्य पथ होते हुए श्मशान घाट तक पीसीसी पथ का निर्माण भी लगभग 40 लाख की लागत से किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse