टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के बसरिया कोलंगा में डीवीसी रैयत बंदोबस्ती को लेकर बरही अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो ने अपने पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच एक बैठक की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में कैंप लगाकर जमीन से संबंधित कार्य किए जाएंगे, जिसका आयोजन पंचायत सचिवालय में किया जाएगा जो लगातार चलता रहेगा। कुल 80 रैयतो का बंदोवस्ती की जायेगी। जिसमें उनके भूमि से संबंधित कागजातों का जांच पड़ताल कर उसे म्यूटेशन के लायक बनाया जायेगा।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, रघुनंदन यादव, सुरेंद्र यादव, राजेश यादव, संतोष, कपिल राणा, अरविंद कुमार शर्मा, नागेश्वर सिंह, लतीफ मियां, सिद्धेश्वर यादव, घनश्याम सिंह, वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रकाश ठाकुर, राजेंद्र यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक सोहन यादव, लक्ष्मण ठाकुर व अन्य ग्रामीण शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse