बरही : जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने किया अवर निबंधक विकास कुमार का स्वागत

 

टीम एबीएन, बरही। बरही अवर निबंधन कार्यालय में नए रजिस्ट्रार विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। नए रजिस्ट्रार विकास कुमार से जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने शिष्टाचार मुलाकात करते हुए बुके देकर स्वागत किया। जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि वर्षों से स्थायी रूप से रजिस्ट्रार नियुक्त नहीं थे। 

प्रभारी रजिस्ट्रार के माध्यम से रजिस्ट्री का कार्य नियमित रूप से नहीं चल पा रहा था। जिसके कारण बरही अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बरही अवर निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार आ जाने से बरही अनुमंडल के लोगों को काफी सहूलियत होगी तथा कार्यों में तेजी आयेगी। मौके पर कोल्हुआकला मुखिया मंगलदेव यादव, रमेश यादव, राजेंद्र यादव (पारा शिक्षक), सुरेश यादव उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि निवर्तमान प्रभारी रजिस्ट्रार (चलकुशा के सीओ) शशिकांत शेखर ने उन्हें पदभार सौंपा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse