बरही : मलकोको मुखिया ने पीएम सड़क योजना निर्माण को लेकर सांसद को सौंपा मांग पत्र

 

टीम एबीएन, बरही। मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको पंचायत के मुखिया विजय यादव ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पंचायत के विभिन्न अधूरे पड़े सड़क कालीकरण को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। 

मांग पत्र में उन्होंने बेलादोहर से बुंडू आरईओ रोड तक प्रधानमंत्री सड़क योजना का निर्माण, आरईओ रोड से बाघमारा ग्राम तक प्रधानमंत्री सड़क योजना का निर्माण, ग्राम पड़रिया आरईओ रोड से राजेन्द्र प्रसाद घर तक प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण, ग्राम मलकोको के आरईओ रोड से कसियाटांड टोला तक प्रधानमंत्री सडक योजना निर्माण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकोको को उत्क्रमित हाई स्कूल में अपग्रेड करना शामिल है। 

इस दौरान मुखिया विजय यादव ने बताया की पंचायत के विभिन्न सड़क निर्माण अधूरे पड़े हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कतारियार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse