टीम एबीएन, विष्णुगढ़। पूर्व सांसद सह मांडू के पूर्व विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो के बड़े पुत्र राम प्रकाश भाई पटेल का विगत 1 जनवरी को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
राम प्रकाश भाई पटेल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य थे एवं मांडू विधानसभा से झामुमो के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़े थे अपने सरल स्वाभाव एवं मिलनसार व्यक्तित की वजह से वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। कल रात लगभग 9 बजे उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से बनासो स्थित आवास में लाया गया जहां उनके चाहने वालों एवं शुभचिंतकों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। आज सुबह 10 बजे शव यात्रा बनासो से उनके पैतृक गांव चनो के लिए निकली जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल थे। रामप्रकाश भाई पटेल के बड़े पुत्र गौरव पटेल के द्वारा मुखगनी दी गई।
अंतिम यात्रा में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झारखंड सरकार के राज्य मंत्री फागु बेसरा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बरही विधायक अकेला यादव, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव, बिष्णुगढ़ प्रमुख जेबुन निशा, चंद्रनाथ भाई पटेल, बिष्णुगढ़ चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगाड़ी, गिरजा साव, मो इजहार, भुनेश्वर पटेल, टेकोचंद महतो, कपिलदेव चौधरी, मुखिया चानो प्रतिनिधि डुमरचंद महतो, उत्तम महतो, नंदू प्रसाद, गुरु प्रसाद साव, रवि सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse