एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं कला उत्सव 2022 के सर्वश्रेष्ठ 3 ग्रुप्स को दिल्ली आने का न्योता देता हूं। यह बच्चे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड देखेंगे और 27 जनवरी को जब पीएम नरेंद्र मोदी पीपीसी2023 के मंच पर होंगे तब इन बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।
परीक्षा पे चर्चा में, पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव से निपटने के मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री इस संवाद कार्यक्रम के दौरान तनाव को पीछे छोड़ने और परीक्षा के डर को दूर करने तथा परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने के टिप्स साझा करेंगे।
शिक्षा मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में परीक्षा पे चर्चा में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने डर को दूर करने और त्योहारों की तरह परीक्षा मनाने का मंत्र जानें! इसमें कहा गया है, परीक्षा पे चर्चा 2023 की गतिविधियों में भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे बातचीत करने का मौका पाएं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse