टीम एबीएन, गम्हरिया (जमशेदपुर)/ रांची। डुमरिया के अंचलाधिकारी स्व श्री रामनरेश सोनी का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलिन हो गया। अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़ में हर आंख नम थी। सुबह करीब 11:30 बजे मुसाबनी स्थित आइसीसी फ्लैट परिसर में पार्थिव शरीर पहुंचने से पहले उनका अंतिम दर्शन करने सैंकड़ों की भीड़ जमा थी, अकस्मात निधन पर सभी स्तब्ध थे। अंचलाधिकारी के रूप में उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, सौम्य स्वभाव, मृदु भाषी व्यक्तित्व की चर्चा हर जुबां पर थी।
आइसीसी प्लैट परिसर में अंतिम दर्शन के दौरान स्वजनों की चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन रहा । उनकी पत्नी, बच्चों, भाई व अन्य स्वजनों के क्रंदन से सभी की आंखे नम हो गई। जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कर्मचारी अंतिम दर्शन करने आवास पर पहुंचे।पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ मऊभंडार स्थित मुक्ति धाम लाया गया जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा में विधायक घाटशिला, कमांडेंट आईआरबी 2, पूर्व डीडीसी, एडीसी, निदेशक डीआरडीए, डीसीएलआर धालभूम, डीटीओ, एसडीओ घाटशिला, सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट, डीएमओ, बीडीओ डुमरिया, सीओ धालभूमगढ़, बीडीओ जमशेदपुर सदर, सीओ जमशेदपुर सदर, बीडीओ बहरागोड़ा, सीओ बहरागोड़ा, जेपीएससी तृतीय बैच के उनके बैचमेट, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सीओ पटमदा, बीडीओ पोटका, सीओ गुड़ाबांदा, मुसाबनी/ डुमरिया/ घाटशिला/ मऊभंडार/ जादूगोड़ा के थाना प्रभारी, जिप सदस्य मुसाबनी व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse