टीम एबीएन, कोडरमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन कोडरमा सभागार में जिले में कार्यरत सभी पारा लीगल वोलेंटियर्स के साथ एक बैठक सह कार्यशाला की गयी। यह कार्यक्रम कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेन्द्र कुमार तिवारी के निर्देश के आलोक में किया गया।
इस बैठक सह कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने उपस्थित पारा लीगल वोलेंटियर्स को कई प्रकार की कानूनी प्रावधानों एवं प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। श्री प्रसाद ने पारा लीगल वोलेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पारा लीगल वोलेनटियर्स की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।
पारा लीगल वोलेंटियर्स प्राधिकार एवं आम जनता के बीच सेतु का काम करता है। उन्होंने पारा लीगल वोलेनटियर्स के दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सके यह जिम्मेवारी सभी पारा लीगल वोलेंटियर्स के कंधों पर है। अपने अपने क्षेत्र में नि:शुल्क विधिक सहायता चाहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की तलाश करें तथा उसे प्राधिकार तक पहुंचाने में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वैसे जरुरतमंद लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
उन्होंने पारा लीगल वोलेंटियर्स को झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वर्तमान समय में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि झालसा के कार्यक्रमों को पूरे कर्तव्य निष्ठां एवं ईमानदारी के साथ अपने अपने क्षेत्र में संचलित करें ताकि सभी को शीघ्र सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।
मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, राज कुमार राउत, संतोष कुमार, पारा लीगल वोलेनटियर्स पाण्डेय शेखर प्रसाद, नेहा सिन्हा, कंचन कपूर, मनोज कुमार, विकास रजक, मुकेश प्रसाद, राजेश पासवान, सुब्रत कुमार मुख़र्जी, सुरेश प्रसाद यादव, अर्जुन रविदास, दिनेश कुमार रजक, कमलेश प्रसाद यादव, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse