कोडरमा : सात को अंबेडकर नगर के प्रभावित करेंगे प्रदर्शन

 

  • माता सावित्रीबाई फूले की 192 वीं जयंती पर जान देगें, बस्ती उजड़ने नहीं देंगे का नारा किया बुलन्द
  • अम्बेडकर नगर उजाड़े जाने की साजिश के खिलाफ 7 जनवरी को आक्रोश प्रदर्शन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। अम्बेडकर नगर को उजाड़ने की जिला प्रशासन की साजिश के खिलाफ उपायुक्त के समक्ष 7 जनवरी को आक्रोश प्रदर्शन करेंगे बस्ती निवासी। यह निर्णय गौशाला रोड में स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती अम्बेडकर नगर में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले की 192वीं जयंती पर लिया गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जहां जान देंगे, अम्बेडकर नगर उजड़ने नहीं देंगे का नारा से गूंज उठा।

 पूर्व वार्ड पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद दिवाना की अध्यक्षता व प्रेम प्रकाश पासवान के संचालन में हुई बस्ती के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए मजदूर नेता और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने माता सावित्रीबाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुणे की दलित बस्ती में लडके-लड़कियों के लिए भारत के इतिहास में पहली बार विद्यालय की स्थापना की। थोड़े ही अन्तराल में पुणे के निकटवर्ती गांव में 18 स्कूल स्थापित कर दिये। 

जब सावित्रीबाई फुले स्कूल के लिए निकलतीं, तो लोग उनपर गोबर-पत्थर फेंकते और भद्दी-भद्दी गालियां देते। लेकिन वे स्कूल जाने से कभी नहीं रूकी। उन्होंने हजारों लड़कियों को शिक्षित किया और पूरे समाज को रास्ता दिखाया। उन्होंने बस्ती उजाड़े जाने की साजिश के बारे में कहा कि मिडिया माध्यमों से पता चला है कि सीडी महिला महाविद्यालय से सटा हुआ 44 एकड़ जमीन पर विकास के नाम पर तालाब, खेल मैदान और कॉमर्शियल दुकानों का निर्माण किया जायेगा, जबकि यहां सैकड़ों मकान बने हुए हैं। 

अम्बेडकर नगर में तीन पुश्तों से और आजादी के पहले से ही यहां लोग घर मकान बनाकर रह रहे हैं। यहां 90 प्रतिशत लोग गरीब और दलित हैं, जो रिक्शा चलाने, मोटिया मजदूरी, निर्माण कामगार सहित अन्य मजदूरी का काम करते हैं और अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। इसे उजाड़ने की साजिश का किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि पिछले दिनों ही नीमाटोला में गरीब दलित की जमीन पर लाखों रुपये लेकर गलत तरीके से पैसे वाले रशुखदार व्यक्ति के पक्ष में पुलिस फोर्स की मदद से बाउन्ड्री वाल कर दिया गया। जिला प्रशासन गरीब विरोधी है।

 निर्माण कामगार यूनियन के नेता प्रेम प्रकाश ने कहा कि यहां के गरीब जान देंगे लेकिन बस्ती उजड़ने नहीं दिया जायेगा। जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट में भी याचिका दायर किया जायेगा। सभा को  दुर्गा राम, आई डी राम, रंजीत पासवान, रवि पासवान, रेखा पासवान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अम्बेडकर नगर बस्ती बचाओ समिति का गठन किया गया। जिसमें बिनोद दिवाना, प्रेम प्रकाश, पप्पू खटीक, रविन्द्र भारती, रंजीत पासवान, दशरथ राम, दुर्गा राम, रवि पासवान, सरोज पासवान, शशि राज, सुरेश रविदास, सोनी देवी, किरण देवी, पुनम देवी, उषा देवी, रेखा पासवान, शर्मिला देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, ज्योति देवी, मीना देवी आदि चुने गये। बैठक में किशुन राम, भोला खटीक, फिलिप मंडल, मनू कुमार, शांति देवी, मालती देवी, रीना देवी, दर्शन रविदास, पप्पू खटीक, कमेन्द्र पासवान, राजेन्द्र पासवान, बालेश्वर राम, शम्भु पासवान, शिवनंदन भुइयां, राजकुमार डोम सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse