एबीएन सेंट्रल डेस्क। बर्फीला तूफान अमेरिका पहुंच गया है। इस बॉम्ब चक्रवात के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी है। पूरे अमेरिका में बर्फबारी हुई है। सर्द हवा चल रही है। मौसम के आक्रामक तेवर को देख शनिवार दोपहर तक 5200 उड़ानों को रद्द कर दिया गया था। कनाडा सीमा के पास मोनटाना के हावरे में तापमान शून्य से 39 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
विमान, रेल समेत परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं। कई जगह बर्फ में वाहन फंसे हुए हैं। हजारों लोग हवाईअड्डों पर फंसे हुए हैं। 20 करोड़ लोग यानी देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रही है। पूरे अमेरिका में तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश की ऊर्जा व्यवस्था चरमरा गयी है। तूफान से ट्रांसमिशन लाइनों को क्षति हुई है। 20 लाख से अधिक घरों में बिजली गुल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse