धोनी ने चाहा, तो बेन स्टोक्स होंगे सीएसके के नये कप्तान

 

  • सीईओ ने खत्म किया सस्पेंस, धोनी पर छोड़ा फैसला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन के लिए शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में हुई नीलामी बेहद दिलचस्प रही। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्टोक्स आने वाले समय में सीएसके के कप्तान हो सकते हैं। 

वहीं अब चेन्नई के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बेन स्टोक्स को टीम में शामिल करने पर एमएस धोनी की प्रतिक्रिया भी बताई। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि स्टोक्स को कप्तानी देने का फैसला भी धोनी के निर्णय पर टिका है। इस पर कई चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाओं में से एक टीम के कप्तान एमएस धोनी की थी। उन्होंने स्टोक्स के टीम में होने पर खुशी जाहिर की है। स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी। 

नतीजतन, नीलामी में कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में लेने की जंग छिड़ गयी। अंत में चेन्नई ने जीत हासिल की और उसे अपने बेड़े में शामिल कर लिया। चेन्नई के सीईओ का कहना है कि धोनी स्टोक्स को अपनी टीम में देखकर खुश हैं। विश्वनाथन ने क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा कि हम बेन स्टोक्स को टीम में पाकर बहुत उत्साहित थे और यह बहुत भाग्यशाली था कि उन्होंने इस नीलामी में हिस्सा लिया। बेन स्टोक्स भी कप्तानी कर सकते हैं, लेकिन यह धोनी को तय करना है। 

हमें एक ऑलराउंडर की जरूरत थी और वह हमें मिल गया है, जिससे खुद धोनी भी बहुत खुश हुए हैं। काइल जैमिसन चोटिल हो गये हैं इसलिए किसी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखायी। लेकिन स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि वह ठीक हैं। हमारी टीम अब अच्छी नजर आ रही है। अब फोकस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा।

बता दें कि स्टोक्स इस नीलामी में टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। स्टोक्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई थी। नतीजतन, नीलामी में कई टीमों के बीच उन्हें अपनी टीम में लेने की जंग छिड़ गई। अंत में चेन्नई ने जीत हासिल की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse