टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड में इन दिनों लगातार अवैध कोयले का उत्खनन जोरों पर है साथ ही अवैध कोयला का उत्खनन कर बाहर भेजने की कार्य भी जारी है इसी को देखते हुए वन क्षेत्रपदाधिकारी छोटेलाल के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाकर गोंदलपूरा भेलवटोगरी से लगभग 30 टन अवैध कोयला जब्त कर बड़कागांव रेंज आॅफिस लाया गया।
वन विभाग के अधिकारियों को आता देख सभी कोयला कारोबारी फरार हो गए। तत्पश्चात एक अवैध कोयला खदान पर डोजरिंग भी किया गया है। इस संबंध में रेंजर छोटेलाल साव ने कहा कि बड़कागांव में लगातार अवैध कोयला उत्खनन का सूचना मिल रही थी, जिसको लेकर आज कार्रवाई की गई है। आगे उन्होंने कहा कि अवैध कोयला कारोबार पर छापामारी जारी रहेगा किसी को नहीं बख्शा जायेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द एक टीम बनाकर अवैध कोयला खदानों पर डोजरिंग किया जायेगा। छापामारी दल में मुख्य रूप से वनपाल रामचंद्र प्रसाद,अजय यादव, केशव महतो, भोला साव, मनोरंजन कुमार, विनोद बेसरा, कृष्ण प्रसाद महतो, चंदन कुमार सिंह,अशोक महतो, ओम प्रकाश शर्मा, प्रभात किशोर लाकड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse