टीम एबीएन, विष्णुगढ़। प्रखंड में असाक्षरों को साक्षर करने का एक नवीन कार्यक्रम नवभारत साक्षारता कार्यक्रम की शुरुआत किया जाना है। यह कार्यक्रम 2022से 2027 तक चलाया जायेगा।इसके लिए सभी साक्षरता कर्मियों की बैठक प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मधुसूदन प्रसाद सांसद प्रतिनिधि ने की। बैठक में चर्चा की गई कि प्रखंड में 15 वर्ष से ऊपर के सभी असाक्षरों को साक्षर बनाना है। इसलिए इसे सफल बनाने के लिए पंचायत में समिति का पुनर्गठन जरूरी है। इस निमित प्रधानायपक सह सचिव को पत्र निर्गत किया गया। समिति का पुनर्गठन कर दो दिन के अन्दर प्रखंड कार्यालय में जमा किया जायेगा। फिर आगे की रणनीति बनाया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रखड कार्यक्रम समन्वयक प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा ने की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse