रेलवे में नौकरी... 10वीं पास युवा 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

 

एबीएन कैरियर डेस्क। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक सुनहरा मौका है। पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर तक ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर सीधे अवेदान कर सकते हैं।

पदों का विवरण : रेलवे ने अपरेंटिस के कुल 2521 पदों पर आवेदन मांगे हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार पढ़ सकते हैं।

योग्यता  : उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 प्रणाली में) उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी / एससीवीटी से संबद्ध) किया होना भी जरूरी है। 

आयु सीमा : आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 और अधिकतम आयु 24 साल होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट भी दी जायेगी।

आवेदन शुल्क : पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) की अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse