एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्वकप-2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को लुसैल स्टेडियम में खेला जायेगा। इससे पहले आज (17 दिसंबर) खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे स्थान के लिए जंग होगी। क्रोएशिया को पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया था। इस टूर्नामेंट में क्रोएशिया और मोरक्को की टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगीं।
मोरक्को की टीम फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार तीसरे स्थान के लिए खेलेगी। वह अफ्रीका की पहली टीम है जो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची। इससे पहले कोई भी अफ्रीकन टीम फीफा वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा पाई थी। मोरक्को को सेमीफाइनल में फ्रांस ने 2-0 से हराया था। अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को सेमीफाइनल में 3-0 से मात दी है। क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे खेला जायेगा।
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है। इसका लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 एचडी चैनल्स पर होगा। आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग वूट सेलेक्ट और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse