तिरुपति मंदिर में 10 टन से ज्यादा सोना, कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ के पार

 

एबीएन सोशल डेस्क। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने शनिवार को एक श्वेत पत्र जारी करते हुए अपनी संपत्ति की लिस्ट जारी की। इसमें फिक्स्ड डिपोजिट और जमा हुए सोने का भी ब्यौरा है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने घोषणा की कि वर्तमान ट्रस्ट बोर्ड ने 2019 से अपने निवेश दिशानिदेर्शों को मजबूत किया है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी रिपोर्टों का भी खंडन किया कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष और बोर्ड ने आंध्र प्रदेश सरकार की प्रतिभूतियों में अधिशेष धन का निवेश करने का निर्णय लिया था। ट्रस्ट का कहना है कि अधिशेष राशि अनुसूचित बैंकों में निवेश की जाती है। एक प्रेस विज्ञप्ति में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने कहा कि श्रीवारी के भक्तों से अनुरोध है कि वे इस तरह के षड्यंत्रकारी झूठे प्रचार पर विश्वास न करें। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा विभिन्न बैंकों में नकद राशि और सोने बहुत पारदर्शी तरीके से जमा किये जाते हैं। मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि उसके पास राष्ट्रीयकृत बैंकों में 5,300 करोड़ से अधिक के मूल्य का करीब 10.3 टन सोना जमा है। इसके अलावा मंदिर के पास 15,938 करोड़ रुपए का नकद भी जमा है। टाइम्स आॅफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीटीडी ने अपनी कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपए आंकी है। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपए हो गई है। रेड्डी ने अखबार को बताया, 2019 में विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपोजिट के रूप में टीटीडी का निवेश 13,025 करोड़ था, जो अब बढ़कर 15,938 करोड़ हो गया है। पिछले तीन वर्षों में निवेश में 2,900 करोड़ की वृद्धि हुई है। मंदिर की ओर से यह भी बताया कि उसकी संपत्ति में पूरे भारत में 7,123 एकड़ में फैली 960 संपत्तियां भी शामिल हैं। मंदिर द्वारा की जाने वाली आय भक्तों, व्यवसायों और संस्थानों द्वारा दिए गए दान से आती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse