टीम एबीएन, लोहरदगा। वनवासी कल्याण केंद्र में रविवार को प्रांतीय तीरंदाजी एवं खो -खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर सुखी उरांव, प्रांत अध्यक्ष वनवासी कल्याण केंद्र ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोहरदगा की पावन धरती वीरों की धरती है। जिले का वनवासी कल्याण केंद्र बड़ा आश्रम है। इसके निर्माण हेतु जमीन दाता स्वर्गीय चुन्नी लाल अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उन्होंने बतलाया कि युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए खेलकूद अनिवार्य है विभिन्न जिलों से खिलाड़ी आए हुए हैं और अपनी खेल प्रतिभा के बदौलत चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल अनुशासन सिखलाता है जो राष्ट्रनिर्माण में सार्थक होगा। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ग्रामीण विकास प्रमुख बिंदेश्वर साहू ने विचार व्यक्त करते हुए बतलाया कि कल्याण आश्रम में चौदह प्रकार के आयाम संचालित किया जाता है। जिसमें छात्रावास, शिक्षा, ग्रामीण विकास, खेलकूद नगरीय कार्य, महिला कार्य, युवा कार्य, चिकित्सा, जनजातीय हितरक्षा, जनजातीय सुरक्षा मंच, जनजातीय लोक कला, संपर्क प्रचार और श्रद्धा जागरण संचालित किया जाता है। उसी की कड़ी में प्रांतीय खेलकूद का आयोजन लोहरदगा में किया जा रहा है। खिलाड़ी खेल से एकाग्रता, अनुशासन और टीम भावना को प्रदर्शित करता है। मौके पर तीरंदाजी प्रतियोगिता के 14 से 17 आयु वर्ग के 20 मीटर से 30 मीटर बालक वर्ग में प्रथम मंजरा पूर्ति पश्चिम सिंहभूम, द्वितीय राजकिशोर रांची, तृतीय अरुण बेदिया रांची, बालिका वर्ग में प्रथम संजना टुडू बोकारो, द्वितीय राधिका उरांव रांची, 17 से 20 आयु वर्ग के 30 मीटर से 40 मीटर में प्रथम सुखलाल पूर्ति पश्चिम सिंहभूम, द्वितीय राजेश उरांव रांची, तृतीय तुराम पूर्ति पश्चिम सिंहभूम, बालिका वर्ग में प्रथम सिमला पूर्ति पश्चिम सिंहभूम, द्वितीय माधुरी पूर्ति पश्चिम सिंहभूम, तृतीय बालही मार्डी पश्चिम सिंहभूम रहे, वहीं खो -खो प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में लोहरदगा ने गुमला को हराया और अंडर 16 बालिका वर्ग में गुमला ने सिमडेगा को हराया। समारोह में विशिष्ट अतिथि कृपा प्रसाद सिंह संरक्षक अखिल भारतीय ग्राम विकास, सुलेखा कुमारी क्षेत्रीय महिला प्रमुख, पुष्कर महतो नगर संघचालक लोहरदगा, कलावती देवी जिला अध्यक्ष वनवासी कल्याण केंद्र लोहरदगा, अजय पंकज जिला सचिव वनवासी कल्याण केंद्र लोहरदगा, नम्रता भगत कोच मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने खेल समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं खेल ध्वज फहराकर किया। प्रांतीय खेलकूद प्रमुख डोमन चंद्र महतो ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाया कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव अरुण राम एवं अतिथि परिचय प्रमोद नाथ ने कराया, क्षेत्रीय भाषा में स्वागत गीत सरस्वती विद्या मंदिर सलगी की बहनों ने प्रस्तुत किया। समारोह में राघव राणा क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख, ललिता कुमारी प्रांत महिला प्रमुख, प्रदीप कुमार महतो प्रान्त छात्रावास प्रमुख, दिलीप श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष घागरा, धनप्यारी यादव नगर अध्यक्ष लोहरदगा, प्रवीण कुमार नगर सह सचिव, आलोक कुमार नगर कोषाध्यक्ष, अजय अग्रवाल, रामसेवक प्रसाद, मनीष कुमार, बजरंग जयसवाल, प्रदीप महतो, विनोद राय, राजेश्वर उरांव, निर्मला कुमारी, जोधन सिंह, महेंद्र मिश्रा, नरेश गुप्ता, बंसीलाल बड़ाईक, चांदमूनी कुमारी, प्रियंका कुजूर, किरण देवी, चंदेश्वर मुंडा, कौशल्या कुमारी, अजय प्रसाद, सुरेश साहू, राजेश भगत उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse