टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची की बिरसामुंडा खादगड़ा बस टरमिनल से झारखंड से सटे पड़ोसी राज्यों के लिए और झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए बस सेवाएं यहां से सुचारु रूप से चलती है। बता दें कि हजारों की संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं, लेकिन त्योहार के सीजन छठ पर्व में ट्रैन के साथ बसों में भीड़ बढ़ जाती है। साथ ही त्योहारी सीजन में सभी सीट फूल हो जाती और यात्री को टिकट भी नहीं मिलता है। राजधानी रांची समेत पूरे बिहार जाने वाली सभी बसें फूल है। छठ के त्योहारों में लोग खुशियां मनाने अपने घर जाते हैं, लेकिन इस बस टर्मिनल से बिहार जाने वाली 25-30 बसे सभी की सभी फूल है लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है और यात्री परेशान है दस दिन पहले ही सभी टिकट बुक हो गये हैं। रांची से अन्य राज्यों में जाने वाली बसों की सूची इस प्रकार है। बस रांची से कटिहार, रांची से नौगछिया, रांची से दरभंगा, रांची से हाजीपुर, रांची से भागलपुर, रांची से बेगूसराय, रांची से मधुबनी, रांची से समस्तीपुर, रांची से बक्सर और रांची से आरा तक जायेंगी। बस कंडक्टर का कहना है कि बिहार जाने वाली सभी बस में टिकट फूल हो चुका है। कहीं भी जगह नहीं है पहले ही सभी टिकट बुक हो गया है। वहीं अपेक्षा अधिक भीड़ बस में हो रही है। त्योहार में लोग बिहार अपने घर छुट्टी मनाने जा रहे हैं। बहरहाल, त्यौहारों का सीजन है ऐसे में लोग अपने अपने घर जाते हैं, लेकिन तरह से बसों में टिकट तो नहीं मिल पा रहा है, लेकिन ट्रेनों की भी कमोबेश वहीं स्थिति है लंबी वेटिंग लिस्ट मिल रहा है। इस बार लोगों की भीड़ ज्यादा है और बसों की संख्या कम है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse