टीम एबीएन, पलामू/रांची। झारखंड के रांची-डालटेनगंज एनएच-39 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 बाइक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां 1 युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 3 युवकों को रांची के रिम्स में रेफर कर दिया हैं। वहीं, रिम्स में 1 युवक को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला रांची-डालटेनगंज एनएच-39 लातेहार शहर के चंदाडीह मोड़ का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम को चंदाडीह निवासी शशि व रोहित कुमार एक बाइक पर सवार होकर चंदाडीह मोड़ से निकल रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार 3 युवकों ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें 1 की मौत हो गई। बाकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse