टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। एनएच 2 के सड़क चौड़ीकरण के तहत बनने वाले सर्विस रोड के निर्माण में कंपनी के द्वारा द्वारा लापरवाहियों के कारण निरन्तर दुर्घटनाएं हो रही है। निरन्तर हो रहे दुर्घटनाओं से प्रशासन भी मौन है।वहीं सड़क निर्माण कंपनी के लापरवाहियों के कारण कई जगहों पर सड़क में गड्ढे कर दिये गये हैं। जिसके कारण राजमार्ग पर अभी भी सर्विस रोड अधूरे पड़े हैं। सर्विस लेन के पूरे न होने से लोग गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा राजमार्ग पर हुए गड्ढों में भी वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। राजमार्ग पर सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए भारी भरकम टोल वसूलने वाली कंपनी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सर्विस रोड अधूरा रहने के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है। राहगीरों को पैदल जाने वालो को भी इसी रोड से गुजरना पड़ रहा है। इस संबंध में धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे में कभी भी बडा़ हादसा हो सकता हैं। पूर्व में भी अधिकारियों के सामने भी कंपनी की ओर से सर्विस रोड पूरा कर देने को कहा गया था। साल बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड का निर्माण नही हो पाया है। उन्होंने एनएचएआई तथा संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सर्विस रोड निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की है ताकि राहगीरों एवं छोटे बड़े वाहनों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हों।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse