पंचतत्व में विलीन हुए सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर निषाद, शवयात्रा में जुटी भारी भीड़

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। गया रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर निषाद की असामयिक मौत हो गयी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके आवास वीर कुंवर सिंह पथ से निकलते ही बरही के सैकड़ो लोग शव यात्रा में शामिल हुए। बरहीडीह स्थित मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई और पूरे वैदिक विधि विधान से दाह संस्कार किया गया।नम आंखों के बीच भारी संख्या में लोग उनके शव यात्रा में शामिल हुए। यह मंजर को देखकर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गयी। उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। सिकंदर निषाद के अंतिम संस्कार में बरही के नामचीन लोग समेत सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। उनके निधन की खबर मिलते ही बरही प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ो राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधवाया। इधर अंतिम संस्कार कार्यक्रम से पहले अपने कार्यक्रम को छोड़कर बरही विधायक उमाशंकर अकेला अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। विधायक के साथ कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, मुखिया सिकंदर राणा, रंजीत निषाद आदि शामिल थे। शव यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, समाजसेवी सह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राजसिंह चौहान, कांग्रेस के जिला महासचिव बिनोद यादव, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, समाजसेवी भगवान केशरी, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित साहू, उदय केशरी, विनोद केशरी, भाजपा के सुनील साहू, मेवालाल केशरी, मुखिया शमशेर आलम, गोविंद साहू, पंसस जीतू ठाकुर, छोटन ठाकुर, शिवा निषाद, उपमुखिया अजीत निषाद, मनोज उपाध्याय, टिंकू आलम समेत सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse