टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के पसरिया गांव में बीती रात हाथीयो के एक झुंड ने दस्तक देकर दर्जनभर ग्रामीणों के घर अनाज एवं फसल को नष्ट कर दिया।झुंड में कुल 24 हाथी हैं जिसमें 20 व्यस्क एवं चार बच्चे हैं। बताया जाता है कि पसरिया गांव के शिकारी टुडू का घर, 6 क्विंटल अनाज, 50 डिसमिल फसल एवं चार दिवारी क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं चरका मांझी का घर, 10 क्विंटल अनाज, रंजय हांसदा का घर, 5 क्विंटल अनाज, मन्नाडे टूडू का घर, चाहरदिवारी,6 क्विंटल अनाज, 50 डिसमिल फसल, महालाल टूडू का घर, 2 क्विंटल अनाज, 2 एकड़ फसल, छोटेलाल टुडू का घर, 3 क्विंटल अनाज, 50 डिसमिल फसल, रतनी देवी का घर, 2 क्विंटल अनाज, छोटकी मांझी का घर, 2 क्विंटल अनाज, संजय मांझी का घर, 5 क्विंटल अनाज, नेहरू लाल मांझी का घर, 3 क्विंटल अनाज, मीना हसंदा का घर, 2 क्विंटल अनाज, दशईराम मांझी का डेढ़ एकड़ फसल, सोहन एक्का का सावा एकड़ फसल, सहनिका एक्का, पचो मांझी अघनु उरांव का 1-1 एकड़ फसल, विजय कच्छप एवं बिगन कच्छप का 40-40 डिसमिल फसल का नुकसान पहुंचाया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse