विधायक मनीष जायसवाल द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन साड़ी वितरण कार्य जारी

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा क्षेत्र में छठ महाव्रतियों के बीच व्यापक स्तर पर पूजन साड़ी वितरण का कार्य निर्बाध रूप से जारी है। वहीं साड़ी पैकिंग का भी कार्य सदर विधायक कार्यालय में लगातार चल रहा है। बुधवार को इस मुहिम से पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और विधायक मनीष जायसवाल के अनुज निशांत जायसवाल भी जुड़े और दर्जनों छठ व्रतियों को विधायक मनीष जायसवाल का यह सौगात भेंट किया। क्षेत्र में हर जरूरतमंद छठ व्रतियों तक भाजपा कार्यकर्ता और विधायक समर्थक घर-घर पहुंचकर विधायक मनीष जायसवाल का सौगात भेंट कर रहें हैं और उनके ओर से छठ महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे हैं। हजारों व्रतियों तक विधायक मनीष जायसवाल का यह भेंट पहुंच चुका है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse