कोडरमा : डोमचांच के युवक की बिहार के जमुई में हत्या

 

टीम एबीएन, कोडरमा/रांची। जिले के डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के दुरोडीह निवासी एक युवक की जमुई में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक स्कॉर्पियो चालक था। मृतक की पहचान डोमचांच निवासी धनेश्वर साव के 24 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में किया गया है। मिली जानकारी मुताबिक बिहार के जमुई के गरही थाना क्षेत्र इलाके में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने इस दौरान उसे तीन गोलियां मारी है पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से मृतक का शव बरामद कर घटना की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जमुई जिले के बरमसिया जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद गरही थानाध्यक्ष संजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल से युवक का शव बरामद किया। युवक के सिर, बाएं कनपटी और चेहरे में तीन गोलियां मारी गई है इस दौरान उसका मोबाइल फोन व पैसा बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस की माने तो अपराधियों के द्वारा हत्या की इस घटना को लूट दिखाने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस ने शव के पास से आधार कार्ड और उसका ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है, जिससे उसकी शिनाख्त की गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse